आईसीबीएम मिनटमैन III

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मिनटमैन III (Minuteman III) अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के हालिया परीक्षण के संबंध में सही नहीं है?
(a) 5 नवंबर 2025 को वैंडनबर्ग स्पेस फ़ोर्स बेस से मिनटमैन III मिसाइल का परीक्षण “ग्लोरी ट्रिप 254” नाम से किया गया।
(b) यह मिसाइल परीक्षण लगभग 4,200 मील (6,760 किमी) की दूरी तय कर क्वाजालीन एटोल पर लक्ष्य भेदने में विफल रहा।
(c) यह परीक्षण अमेरिकी वायु सेना के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड (AFGSC) द्वारा किया गया था।
(d) मिसाइल को अमेरिकी नौसेना के E-6B मर्करी विमान से रिमोटली लॉन्च किया गया था।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 नवंबर, 2025 को अमेरिकी वायु सेना के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड (AFGSC) ने कैलिफ़ोर्निया के वैंडनबर्ग स्पेस फ़ोर्स बेस से एक शस्त्रहीन (unarmed) मिनटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण किया।
  • यह परीक्षण “ग्लोरी ट्रिप 254” (Glory Trip 254) नाम से किया गया, जिसका उद्देश्य इस पुरानी मिसाइल प्रणाली की विश्वसनीयता, परिचालन तत्परता और सटीकता का मूल्यांकन करना था।
  • इस मिसाइल ने लगभग 4,200 मील (लगभग 6,760 किलोमीटर) की दूरी तय की और मार्शल द्वीपसमूह के क्वाजालीन एटोल स्थित रोनाल्ड रीगन बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस टेस्ट साइट पर अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।
  • यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में अमेरिका के परमाणु परीक्षण कार्यक्रम को पुनः शुरू करने की मांग दोहराई है।
  • मिसाइल को अमेरिकी नौसेना के E-6B मर्करी विमान से रिमोटली लॉन्च किया गया, जो एक उन्नत कमांड-एंड-कंट्रोल प्रणाली से लैस है।
  • इसकी मारक क्षमता लगभग 13,000 किलोमीटर है और यह अमेरिकी परमाणु त्रिकोण का हिस्सा है।
  • मिनटमैन III को पहली बार 1970 के दशक में तैनात किया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.stripes.com/branches/air_force/2025-11-05/minuteman-iii-test-launch-vandenberg-19664240.html