प्रश्न- 15 मई 2020 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल के पोत आईसीजीएस सचेत का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जलावतरण किया। यह डिजाइन एवं निर्मित किया गया है –
(a) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा
(b) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा
(c) लार्सन एंड टुब्रो शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य
- 15 मई 2020 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गोवा में भारतीय तटरक्षक बल के पोत आईसीजीएस सचेत का जलावतरण किया।
- आईसीजीएस सचेत पांच अपतटीय गश्ती पोतों की श्रृंखला में पहला पोत है।
- इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा देश में डिजाइन एवं निर्मित किया गया है।
- इसे अत्याधुनिक नौवहन एवं संचार उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।
- 105 मीटर लंबे पोत सचेत का वजन लगभग 2350 टन है और यह 9100 किलोवाट के दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित होता है।
- जिन्हें 6000 नॉटिकल मील की सहनशक्ति के साथ 26 समुद्री मील (नॉट) की अधिकतम गति से चलने लायक डिजाइन किया गया है।
- इसके अलावा रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के दो अवरोधक नौकाओं (आईबी) सी-450 और सी-451 का भी जलावतरण किया।
- आईबी सी-450 और सी-451 लार्सन एंड टूब्रो शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा देश में डिजाइन और निर्मित की गई है।
- यह नवीनतम नौवहन और संचार उपकरणों से लैस है।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1624023