प्रश्न – 29 जुलाई, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा जलावतरण किए गए फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) ICGS अटल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह जहाज आठ जहाजों की श्रृंखला का छठा पोत है।
(b) यह पोत 52 मीटर लंबा, 8 मीटर चौड़ा और 320 टन विस्थापन क्षमता वाला है।
(c) यह पोत विदेशी डिज़ाइन पर आधारित है और इसे विदेश से आयातित पुर्जों से बनाया गया है।
(d) इस पोत का उपयोग तटीय गश्त, द्वीप सुरक्षा, अपतटीय संपत्ति सुरक्षा, तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी एवं खोज एवं बचाव अभियानों में किया जाएगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 जुलाई, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने गोवा के वास्को-डी-गामा में आयोजित एक समारोह में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए अत्याधुनिक ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ (एफपीवी) गश्ती पोत आईसीजीएस अटल (यार्ड 1275) का सफलतापूर्वक जलावतरण किया।
- यह आठ जहाजों की श्रृंखला का छठा पोत है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित किया गया है।
- यह पोत 52 मीटर लंबा, 8 मीटर चौड़ा तथा विस्थापन क्षमता 320 टन है।
- ये उच्च गति वाले पोत तटीय गश्त, द्वीप सुरक्षा मिशन और अपतटीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैयार किये गये हैं।
- इस पोत को तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी, तथा खोज एवं बचाव अभियानों में भी तैनात किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…