आईसीजीएस अचल

प्रश्न – आईसीजीएस अचल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इसे 9 मई, 2026 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में कमीशन किया गया।
  2. यह नई पीढ़ी की आदम्य-श्रेणी फास्ट पेट्रोल वेसल श्रृंखला का जहाज है।
  3. इसे विदेश से आयातित तकनीक के आधार पर निर्मित किया गया है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9 मई, 2026 को इंडियन भारतीय तटरक्षक पोत आईसीजीएस अचल को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में औपचारिक रूप से कमीशन किया गया।
  • इस जहाज़ को रक्षा मंत्रालय के अपर सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) ए. अंबरासु ने औपचारिक रूप से भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया।
  • यह पोत नई पीढ़ी की आदम्य-श्रेणी फास्ट पेट्रोल वेसल श्रृंखला का नवीनतम जहाज है।
  • ‘अचल’ नाम का अर्थ है दृढ़ या स्थिर।
  • यह नाम भारतीय तटरक्षक बल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह देश के समुद्री हितों की रक्षा, समुद्र में जीवन की सुरक्षा और भारत की समुद्री सीमाओं की निगरानी के लिए निरंतर तत्पर रहता है।
  • आईसीजीएस अचल को कई महत्वपूर्ण समुद्री अभियानों के लिए तैयार किया गया है।
  • यह पोत तटीय और अपतटीय निगरानी, अवरोधन अभियान, खोज एवं बचाव कार्य, तस्करी-रोधी अभियान तथा समुद्री प्रदूषण नियंत्रण जैसे कार्यों में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • इसके शामिल होने से भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
  • इस जहाज को मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।
  • इसमें 50 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी घटकों का उपयोग किया गया है, जो भारत की रक्षा विनिर्माण क्षमता में बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
  • यह उपलब्धि सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियानों के अनुरूप है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2259399&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/indian-coast-guard-commissions-icgs-achal-at-goa-shipyard-limited