आईसीजीएस अक्षर

प्रश्न – 4 अक्टूबर, 2025 को कराईकल (पुदुच्चेरी) में भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल किए गए आईसीजीएस अक्षर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) आईसीजीएस अक्षर अदम्य-श्रेणी के आठ तेज गश्ती पोतों की श्रृंखला का दूसरा पोत है।
(b) इसका निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (विशाखापट्टनम) द्वारा किया गया है।
(c) यह दो डीज़ल इंजनों से संचालित होता है, जिनकी कुल शक्ति 6000 किलोवाॅट है।
(d) इसकी अधिकतम गति 27 नॉट्स है और परिचालन सीमा 1,500 समुद्री मील तक है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 अक्टूबर, 2025 को भारतीय तटरक्षक बल ने कराईकल (पुदुच्चेरी) में आयोजित एक भव्य समारोह में आईसीजीएस अक्षर को अपने बेड़े में शामिल किया। यह पोत अदम्य-श्रेणी के आठ तेज गश्ती पोतों की श्रृंखला का दूसरा पोत है, जिसका निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।
  • इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है।
  • आईसीजीएस अक्षर की लम्बाई 51 मीटर है तथा यह 320 टन के विस्थापना वाला जहाज है।
  • यह दो डीज़ल इंजनों से संचालित होता है, जिनकी कुल शक्ति 6000 किलोवाॅट है।
  • इसकी अधिकतम गति 27 नॉट्स है और इसकी परिचालन सीमा 1,500 समुद्री मील तक है।
  • संचालन के क्षेत्र में इसकी सबसे बड़ी विशेषता स्वदेशी रूप से विकसित कंट्रोल योग्य पिच प्रोपेलर और गियरबॉक्स हैं, जो समुद्र में इसकी कार्यक्षमता को और भी बेहतर बनाते हैं।
  • इस पोत पर आधुनिक हथियारों और प्रणालियों का संयोजन किया गया है।
  • इसमें 30 मिमी. की सीआरएन 91 गन और 12.7 मिमी की दो रिमोट नियंत्रित मशीन गन लगी हैं।
  • इसके अतिरिक्त, यह इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम और ऑटोमैटेड पावर मैनेजमेंट सिस्टम से सुसज्जित है।
  • कराईकल में तैनात यह पोत कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन (ईस्ट) के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करेगा तथा तटरक्षक जिला मुख्यालय-13 के अधीन रहेगा।
  • इसका मुख्य उद्देश्य समुद्री क्षेत्रों की सतत निगरानी करना, समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना और समुद्र को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखना है।
  • इस पोत का उद्घाटन रक्षा मंत्रालय की अपर सचिव दीप्ति मोहिल चावला ने किया।
  • ‘अक्षर’ का अर्थ ‘अविनाशी’ (Imperishable) है, जो भारतीय तटरक्षक बल के अटल संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2174882

https://ddnews.gov.in/en/gsl-made-fast-patrol-vessel-icgs-akshar-commissioned-into-indian-coast-guard/#:~:text=Indian%20Coast%20Guard-,GSL%2Dmade%20fast%20patrol%20vessel%20ICGS%20Akshar%20commissioned%20into%20Indian,Karaikal%2C%20Puducherry%2C%20on%20Saturday.