प्रश्न – 3 से 5 मार्च, 2026 तक आईटीबी बर्लिन-2026 किस देश में आयोजित हुआ ?
(a) भारत (b) जापान
(c) जर्मनी (d) फ्रांस
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 से 5 मार्च, 2026 तक आईटीबी बर्लिन-2026 जर्मनी के मेस्से बर्लिन में आयोजित हुआ
- यह विश्व के अग्रणी यात्रा व्यापार मेले के रूप में, आईटीबी बर्लिन (इंटरनेशनल टूरिज्म-बोर्स बर्लिन) वैश्विक पर्यटन उद्योग के लिए मिलने जुलने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है
- यह भारत के यात्रा उद्योग से जुड़े हितधारकों को नेटवर्किंग और आदान-प्रदान का एक ज़रुरी मंच प्रदान करता है।
- भारत के पवेलियन में देश की समृद्ध संस्कृति, भाषा और परंपराओं, विविध पर्यटन परिदृश्य और आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य, विवाह, साहसिक और पारिस्थितिक पर्यटन तथा लज़ीज भोजन जैसे विशिष्ट पर्यटन अनुभवों की विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित किया।
- पवेलियन का विषय भारत के अनूठे और विविध पर्यटन अनुभवों पर केंद्रित था।
- इसमें प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया
- केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जर्मनी भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन साझेदारों में से एक है।
- जर्मनी भारत के लिए पर्यटन का आठवां सबसे बड़ा स्रोत बाजार है, जहां से 2025 में 260,000 विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए)** होने की उम्मीद है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…