प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) जुलाई‚ 2024 में स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए आईएसआई मार्क अनिवार्य कर दिया गया।
(2) भारतीय मानक ब्यूरो ने स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए आईएस 14756 : 2022 और आईएस 1660 : 2024 आईएसआई मार्क निर्धारित किया है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा सही है?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- भारतीय मानक ब्यूरो ने स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के लिए क्रमश: आईएस 14756 : 2022 और आईएस 1660 : 2024 आईएसआई मार्क निर्धारित किया है।
- उल्लेखनीय है कि 14 मार्च‚ 2024 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक विभाग द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के अनुसार उक्त बर्तनों के लिए आईएसआई मार्क अनिवार्य किया गया।

लेखक -सुरेंद्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…