प्रश्न-15 जून‚ 2022 को आईएमडी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में कुल 63 देशों को शामिल किया गया है।
(ii) सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) भारत इस सूचकांक में 37वें स्थान पर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 15 जून‚ 2022 को आईएमडी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक (IMD World Competitiveness Index), 2022 जारी की गई।
- इस सूचकांक में कुल 63 देशों को शामिल किया गया है।
- इस सूचकांक में डेनमार्क को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
- इसके पश्चात स्विट्जरलैंड को दूसरा‚ सिंगापुर को तीसरा स्वीडन को चौथा तथा हांगकांग (SAR) को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
- इसके अलावा‚ नीदरलैंड्स को छठवां‚ ताइवान‚ को सातवां स्थान प्राप्त हुआ।
- इस सूचकांक में वेनेजुएला को सबसे निचला (63वां स्थान) प्राप्त हुआ।
- इसके पश्चात अर्जेटीना को 62वां‚ मंगोलिया को 61वां‚ तथा ब्राजील को 59वां स्थान प्राप्त हुआ।
- सूचकांक में भारत को 37वां स्थान प्राप्त हुआ।
- जबकि गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 43वें स्थान पर था।
- इस प्रकार भारत ने एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज सुधार के साथ 6 पायदान की छलांग लगाई है।
- ब्रिक्स देशों में रूस को छोड़कर बाकी देशों में चीन को 17वां भारत को 37वां ब्राजील को 59वां तथा दक्षिण अफ्रीका को 60वां स्थान प्राप्त हुआ।
- विश्व के अन्य प्रमुख देशों में यूएसए को 10वां‚ कनाडा को 14वां‚ जर्मनी को 15वां तथा यूनाइटैड किंडम को 23वां स्थान प्राप्त हुआ।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…