आईएफई लंदन 2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –

1.17-19 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं पेय कार्यक्रम (आईएफई) लंदन 2025 लंदन,यू .के . में आयोजित हुआ 

2. इसमें कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने भारत का प्रतिनिधित्व किया 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?

(a) केवल 1                  (b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों          (d) इनमे से कोई नहीं 

उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17-19 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं पेय कार्यक्रम (आईएफई) लंदन 2025 लंदन,यू .के . में आयोजित हुआ
  • इसमें कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने भारत का प्रतिनिधित्व किया
  • गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के 16 प्रमुख भारतीय निर्यातकों का एक प्रतिनिधिमंडल 27 प्रतिभागियों के साथ यहाँ भारतीय मंडप में प्रीमियम उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया 
  • प्रदर्शनी के उल्लेखनीय आकर्षणों में आम, अनार और अमरूद जैसे ताजे फल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की एक प्रीमियम रेंज के साथ-साथ रामपुर, सुला, गोडावन, ओल्ड मॉन्क कॉफी रम, जामुन जिन और जैसलमेर जैसी भारतीय शराबों का एक शानदार संग्रह शामिल है।
  • साथ ही  बासमती चावल, शहद, नमकीन, मूंगफली का मक्खन, मखाना, सॉस, बाजरा, सोया चाप, बेबी कॉर्न, मसाला सोडा, सूखा पेठा, राजमा चावल, समोसे, दाल चावल, सरसों का साग, चना चावल और नारियल जैसे रेडी-टू-कुक (आरटीसी) व्यंजनों की विस्तृत प्रदर्शनी हुई 
  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के बारे में –
  • यह भारत सरकार के  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी  
  • इसका उद्देश्य भारत से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को तैयार करना, सुविधाजनक बनाना और प्रोत्साहन देना तथा वैश्विक खाद्य और पेय उद्योग में देश की उपस्थिति को बेहतर करना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2112981&reg=3&lang=1