आईएनएस समर्थक

प्रश्न – आईएनएस समर्थक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. इसे 16 अक्टूबर, 2026 को कर्नाटक के कारवार में कमीशन किया गया।
2. इसका डिजाइन एवं निर्माण लार्सन एंड टुब्रो ने किया है तथा इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है।
3. यह नई पीढ़ी के हथियारों, सेंसरों और मानवरहित प्रणालियों के परीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए बहुउद्देशीय मंच है।
4. इसका जलावतरण 14 अक्टूबर, 2024 को कोचीन शिपयार्ड में किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 4
(c) केवल 1, 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4  
उत्तर- (c)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • +16 अक्टूबर, 2026 को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस समर्थक (INS Samarthak) को कमीशन किया। 
  • इसका डिजाइन एवं निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शिपयार्ड ने किया है। 
  • इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है। 
    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह भारतीय निजी शिपयार्ड द्वारा निर्मित पहला प्रमुख युद्धपोत है।
  • यह नई पीढ़ी के हथियारों, सेंसरों और मानवरहित प्रणालियों के परीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए बहुउद्देशीय मंच उपलब्ध कराता है।
  • इसका उपयोग समुद्री निगरानी, टोही, अपतटीय गश्त तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों में भी किया जा सकता है। 
  • इसे 14 अक्टूबर, 2024 को एलएंडटी के कट्टुपल्ली शिपयार्ड में जलावतरण किया गया था।
  • इसकी लंबाई 106 मीटर, चौड़ाई 16.8 मीटर और अधिकतम गति 15 नॉट है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.navalnews.com/naval-news/2026/10/indian-navy-first-multi-purpose-vessel-ins-samarthak/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *