आईएनएस राजपूत

INS Rajput to be Decommissioned

प्रश्न-21 मई‚ 2021 को भारतीय नौसेना के पहले विध्वंसक जहाज ‘आईएनएस राजपूत’ को कार्यमुक्त कर दिया गया। इसको किस वर्ष कमीशन किया गया था?
(a) वर्ष 1972
(b) वर्ष 1980
(c) वर्ष 1996
(d) वर्ष 1992
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 मई‚ 2021को भारतीय नौसेना के पहले विध्वंसक जहाज ‘आईएनएस राजपूत’ को कार्यमुक्त किया गया।
  • भारतीय नौसेना के राजपूत क्लास विध्वंसक के प्रमुख जहाज के रूप में इसे 4 मई‚ 1980 को कमीशन किया गया था।
  • यह पोत जून‚ 1988 तक मुंबई में स्थित था एवं तत्पश्चात पूर्वी बेड़े के भाग के तौर पर नए सिरेसे विशाखापत्तनम भेजा गया था।
  • यह जहाज हथियार और सेंसरों की ऋंखला से सुसज्जित था। जिसमें सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें विमान रोधी बंदूकें‚ टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लांचर शामिल थे।
  • यह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल व लंबी दूरी की ब्रह्मेस मिसाइल को दागने की क्षमता वाला पहला पोत भी था।
  • वह भारतीय सेना की रेजिमेंट ‘राजपूत रेजिमेंट’ से संबद्ध होने वाला भारतीय नौसेना का पहला जहाज भी था।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1720221
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1720758