प्रश्न – आईएनएस तारागिरी (F41) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित नीलगिरी श्रेणी का चौथा फ्रिगेट है।
- इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, कोलकाता द्वारा किया गया है।
- इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों को एकीकृत किया गया है।
- यह 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?
(a) केवल 1, 3 और 4
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 अप्रैल, 2026 को भारतीय नौसेन ने विशाखापत्तनम मेंअपने नवीनतम प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट, आईएनएस तारागिरी (एफ41)को शामिल किया।
- विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
- 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित, 6,670 टन का यह उन्नत निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट बेहतर स्टील्थ क्षमता के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलें और पनडुब्बी रोधी क्षमताएं मौजूद हैं।
- यह प्रोजेक्ट 17ए नीलगिरी श्रेणी के फ्रिगेट का चौथा जहाज है।
- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई द्वारा निर्मित यह फ्रिगेट पूर्ववर्ती डिजाइनों की तुलना में एक पीढ़ीगत छलांग का प्रतिनिधित्व करता है।
- इसका आकार अधिक सुव्यवस्थित है और इसका रडार क्रॉस-सेक्शन काफी कम किया गया है, जिससे यह अत्यधिक गोपनीयता और घातक क्षमता के साथ संचालन कर सकता है।
- 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ निर्मित यह युद्धपोत भारत के घरेलू औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की परिपक्वता को दर्शाता है, जिसमें 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) योगदान दे रहे हैं।
- तारागिरी एक संयुक्त डीजल या गैस (सीओडीओजी) प्रणोदन संयंत्र द्वारा संचालित है, जिसे ‘उच्च गति- उच्च सहनशक्ति’ की बहुमुखी प्रतिभा और अनेक समुद्री अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। युद्धपोत का हथियार भंडार विश्व स्तरीय है।
- इसके शस्त्रास्त्र अत्याधुनिक हैं, जिनमें सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, मध्यम दूरी की सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइलें, तथा विशेष पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली (Anti-Submarine Warfare Suite) शामिल हैं।
- इन सभी प्रणालियों को एक अत्याधुनिक युद्ध प्रबंधन प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे चालक दल किसी भी खतरे का क्षणभर में सटीक उत्तर देने में सक्षम होगा।
- समुद्र में अग्रणी शिकारी होने के अलावा, तारागिरी आधुनिक कूटनीति और मानवीय संकटों की जटिलताओं के लिए भी उपयुक्त है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2243301®=3&lang=2