आईएनएस एंड्रोथ

प्रश्न – आईएनएस एंड्रोथ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 21 मार्च‚ 2023 को आईएनएस एंड्रोथ (Androth) का अनावरण कोलकाता‚ पश्चिम बंगाल में किया गया।
  2. आईएनएस एंड्रोथ का निर्माण गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा किया गया।
    उपर्युक्त कथनों में कौन-सा सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
  • आईएनएस एंड्रोथ (Androth) का निर्माण गार्डनरीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता (पश्चिम बंगाल) द्वारा किया गया।
  • आईएनएस एंड्रोथ नाम केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में अवस्थित एंड्रोथ द्वीप के नाम पर रखा गया है।

INS एंड्रोथ की विशेषताएं

  • यह 77.6 मीटर लंबा और 10.50 मीटर चौड़ा जहाज है।
  • इसकी अधिकतम गति 25 समुद्री मील है।
  • आईएनएस एंड्रोथ की भार बहन क्षमता 900 टन है।
  • यह आठ एंटी-सबमटीन वॉरफेयर शॅलो वॉटर काफ्ट (ASW-SWC) की शृंखला में दूसरा है।
  • ध्यान रहे कि इस शृंखला का पहला पोत आईएनएस अर्नाला (Arnala) था।
  • उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल‚ 2019 को रक्षा मंत्रालय और जीआरएसई के बीच आठ एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी जहाजों के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1909308