आईएनएस अरावली

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 12 सितंबर, 2025 को आईएनएस अरावली को गुरुग्राम में कमीशन किया गया।
  2. यह भारतीय नौसेना के विभिन्न सूचना और संचार केंद्रों को सहायता प्रदान करेगा
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 सितंबर, 2025 को आईएनएस अरावली को गुरुग्राम में कमीशन किया गया।
  • इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी उपस्थिति थे
  • आईएनएस अरावली, का नाम अविचल अरावली पर्वतमाला से लिया गया है।
  • यह भारतीय नौसेना के विभिन्न सूचना और संचार केंद्रों को सहायता प्रदान करेगा,
  • आईएनएस अरावली, नौसेना के सूचना और संचार बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि जुलाई, 2025 में भारतीय नौसेना ने भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत नेशनल मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस प्रोजेक्ट (NMDA) पर अमल किया जाना था।
  • इसका उद्देश्य तटीय और समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने के लिए डेटा जुटाना, उसका विश्लेषण करना और फिर उसे विभिन्न मैरीटाइम स्टेकहोल्डर्स के साथ साझा करना है।
  • इसके तहत रियल-टाइम डेटा संकलन और उसके विश्लेषण पर बहुत ज्यादा जोर है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2166138