आईआईटी दिल्ली द्वारा स्वदेशी माइक्रो-जीपीयू का विकास

प्रश्न – आईआईटी दिल्ली के स्वदेशी माइक्रो-जीपीयू के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका डिजाइन रजिस्टर ट्रांसफर लैंग्वेज (RTL) में तैयार किया गया।
(b) इसका कार्यशील प्रदर्शन स्पार्टन-7 FPGA प्लेटफॉर्म पर किया गया।
(c) शोध दल ने 65 नैनोमीटर तकनीक पर ASIC चिप का निर्माण पूरा कर लिया है। 
(d) परियोजना का नेतृत्व एम.टेक. विद्यार्थियों नम्मी आकाश और एम. रवि तेजा ने किया।
उत्तर – (c)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 सितंबर 2026 को आईआईटी दिल्ली ने घोषणा की कि उसके विद्युत इंजीनियरी विभाग के शोधकर्ताओं ने एक कार्यशील और प्रदर्शन योग्य स्वदेशी माइक्रो-ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (माइक्रो-जीपीयू) डिजाइन एवं विकसित की है। 
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, उनकी जानकारी में यह भारत के किसी विश्वविद्यालय द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई पहली कार्यशील, प्रदर्शन योग्य माइक्रो-जीपीयू है। 
  • इस परियोजना का नेतृत्व एम.टेक. के विद्यार्थियों नम्मी आकाश और एम. रवि तेजा ने किया। 
  • उन्हें प्रो. जयदेवा और प्रो. कौशिक साहा ने मार्गदर्शन दिया। 
  • शोध दल ने एक विशेष फ्लोटिंग-पॉइंट जीपीयू इंजन की सहायता से प्रोग्रामेबल ग्राफिक्स तैयार करके उसका प्रदर्शन किया। 
  • यह डिजाइन रजिस्टर ट्रांसफर लैंग्वेज (RTL) में बनाया गया और स्पार्टन-7 FPGA प्लेटफॉर्म पर कार्यान्वित किया गया। 
  • विकसित माइक्रो-जीपीयू की संरचना छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में स्वदेशी ग्राफिक्स और डिस्प्ले प्रणालियाँ बनाने के लिए उपयोगी हो सकती है।
  • आईआईटी दिल्ली ने इसके संभावित अनुप्रयोगों में औद्योगिक नियंत्रण डिस्प्ले, कम लागत वाले मानव–मशीन इंटरफेस, ई-रिक्शा के नेविगेशन डैशबोर्ड, छोटी मछली पकड़ने वाली नौकाओं के नेविगेशन उपकरण और शैक्षिक ई-बुक रीडर का उल्लेख किया है। 
  • शोध दल अब 8 से 16 कोर वाले ग्राफिक्स प्रोसेसर और 65 नैनोमीटर ASIC तकनीक पर एक अवधारणा-सिद्ध प्रणाली विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। 
  • ध्यातव्य है कि अभी घोषित उपलब्धि FPGA प्लेटफॉर्म पर कार्यशील डिजाइन का प्रदर्शन है; ASIC चिप का निर्माण और तकनीक का व्यावसायिक उपयोग आगामी लक्ष्य हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/technology/tech-news/iit-delhi-develops-india-s-first-indigenous-micro-graphics-processing-unit-126092400769_1.html

https://economictimes.indiatimes.com/news/science/iit-delhi-develops-indias-first-indigenously-designed-micro-graphics-processing-unit/articleshow/134459768.cms?from=mdr