आइंस्टीन क्रॉस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) हाल ही में खगोलविदों द्वारा एक दुर्लभ खगोलीय घटना की खोज की गई है‚ जिसे आइंस्टीन क्रॉस के नाम से जाना जाता है। जहां एक दूर की आकाशगंगा से प्रकाश विभाजित होता है और एक अग्रभूमि अंडाकार आकाशगंगा द्वारा बढ़ाया गया है।
(ii) आइंस्टीन क्रॉस‚ अपने चतुर्भुज और आवधित प्रकाश के साथ आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत की शक्ति का एक असाधारण प्रमाण है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • अगस्त‚ 2023 में खगोलविदों ने ब्रह्मांड की सुदूर गहराई से प्रकाश को विभाजित करने और बढ़ाने वाले ‘आइंस्टीन क्रॉस’ की आश्चर्यजनक खोज की है।
  • यद्यपि इस घटना की भविष्यवाणी सबसे पहले अल्बर्ट आइंस्टीन ने वर्ष 1915 में अपने सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत के परिणामस्वरूप की थी।
  • लेंसिंग आकाशगंगा के चारों ओर क्वासर की चार चमकदार छवियों द्वारा बनाए गए‚ क्रॉस-समान पैटर्न के कारण इस घटना को ‘आइंस्टीन क्रॉस’ नाम दिया गया था।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://hyperphysics.phy-astr.gsu.edu/hbase/Astro/eincros.html