प्रश्न- जनवरी‚ 2022 में असम सरकार ने किसे राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम वैभव’ प्रदान किए जाने की घोषणा की?
(a) अजीम प्रेम जी
(b) साइरस पूनावाला
(c) मुकेश अंबानी
(d) रतन टाटा
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- जनवरी‚ 2022 में असम सरकार ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम वैभव‚ 2021’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।
- उन्हें राज्य में कैंसर उपचार सुविधाओं की स्थापना में उनके योगदान हेतु इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उल्लेखनीय है कि असम सरकार प्रति वर्ष समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलग-अलग वर्गों को 3 पुरस्कारों ‘असम वैभव’ ‘असम गौरव’ तथा ‘असम सौरभ’ से सम्मानित करती है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…