असम-नगालैंड सीमावर्ती क्षेत्रों में खनिज तेल संचालन के संबंध में त्रिपक्षीय समझौता

प्रश्न – 11 जून, 2026 को किस केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में भारत सरकार, असम सरकार और नागालैंड सरकार के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए?
(a) नितिन गडकरी
(b) धर्मेंद्र प्रधान
(c) अमित शाह
(d) राजनाथ सिंह
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 जून, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भारत सरकार, असम सरकार और नागालैंड सरकार के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
  • यह समझौता – ज्ञापन असम–नागालैंड सीमा क्षेत्रों में खनिज तेल संचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
  • नागालैंड सरकार ने छह निर्धारित क्षेत्रों के अतिरिक्त पूरे राज्य में तेल अन्वेषण के लिए सहमति दी है।
  • असम सरकार भी इस समझौते से सहमत है, क्योंकि यह सभी पक्षों के लिए लाभकारी स्थिति उत्पन्न करता है।
  • गृह मंत्री के अनुसार इस समझौता – ज्ञापन के बाद वर्तमान 1,000 से 1,500 बैरल प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता में दस गुना से अधिक वृद्धि की संभावना है।
  • भारत सरकार ने इस समझौता – ज्ञापन को अंतिम रूप देने में गृह मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा दोनों राज्य सरकारों के बीच सक्रिय समन्वय स्थापित किया।
  • कुल मिलाकर, असम–नागालैंड सीमा क्षेत्रों में खनिज तेल संचालन को लेकर हुआ यह त्रिपक्षीय समझौता – ज्ञापन पूर्वोत्तर भारत के लिए ऊर्जा, विकास और शांति का नया मार्ग खोलता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2271941&reg=48&lang=2

https://newsonair.gov.in/hi/signing-of-a-tripartite-memorandum-of-understanding-between-the-central-government-and-the-governments-of-assam-and-nagaland