प्रश्न-27 अगस्त, 2020 को असम मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय के तहत असम में 900 करोड़ रुपये की लागत राशि से कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना कहां की जाएगी?
(a) डलगांव
(b) रवोइराबरी
(c) मंगलदोई
(d) सिपझार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 27 अगस्त, 2020 को संपन्न हुई असम मंत्रिमंडल की बैठक में असम कौशल विकास विश्वविद्यालय विधेयक (Assam Skill Development University Bill) को मंजूरी प्रदान की गई।
- 900 करोड़ रुपये की लागत राशि से दरंग जिले के मंगलदोई में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
- राज्य सरकार की तीसरी और चौथी श्रेणी की नौकरियों के अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया, जिससे बेरोजगार युवा 40 वर्ष तक की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकें।
- इसके साथ ही ड्यूटी के बाद कोविड-19 के कारण पत्रकारों, होमगार्ड्स और सभी कैजुअल कर्मचारियों की मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये का बीमा कवरेज प्रदान करने का निर्णय भी इस बैठक में किया गया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…