असम‚ केरल‚ तमिलनाडु‚ पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधान सभाओं के लिए आम चुनाव कार्यक्रम

General Election to the Legislative Assemblies of Assam, Kerala, Tamil Nadu, West Bengal and Puducherry - Schedule of Election

प्रश्न- 26 फरवरी‚ 2021 को भारत निर्वाचन आयोग ने असम‚ केरल‚ तमिलनाडु‚ पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव‚ 2021 के कार्यक्रम की घोषणा की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) विधानसभा चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल‚ 2021 तक कराए जाएंगे।
(ii) पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे।
(iii) असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे।
(iv) मतगणना 2 मई‚ 2021 को होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii)(iii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 फरवरी‚ 2021 को भारत निर्वाचन आयोग ने असम‚ केरल‚ तमिलनाडु‚ पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की विधान सभाओं के लिए आम चुनाव‚ 2021 के कार्यक्रम की घोषणा की।
  • ये विधानसभा चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल‚ 2021 तक कराए जाएंगे।
  • इसके अनुसार तमिलनाडु‚ केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए 1 ही चरण में 6 अप्रैल‚ 2021 को मतदान होगा।
  • पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा।
  • यहां 27 मार्च से 29 अप्रैल‚ 2021 तक चुनाव कराए जाएंगे।
  • यहां 27 मार्च‚ 1 अप्रैल‚ 6 अप्रैल‚ 10 अप्रैल‚ 17 अप्रैल‚ 22 अप्रैल‚ 26 अप्रैल और 29 अप्रैल‚ 2021 को मतदान होगा।
  • असम में तीन चरणों में चुनाव होगा।
  • यहां 27 मार्च‚ 1 अप्रैल और 6 अप्रैल‚ 2021 को तीन चरणों में चुनाव होंगे।
  • मतगणना 2 मई‚ 2021 को होगी।
  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/ECI%20Press%20Note%20reg%205%20State%20Election%20%20dt.26.02.2021.pdf

2 thoughts on “असम‚ केरल‚ तमिलनाडु‚ पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधान सभाओं के लिए आम चुनाव कार्यक्रम”

Comments are closed.