प्रश्न – असमसैट (ASSAMSAT) उपग्रह के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 10 मार्च, 2025 को असम सरकार ने सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं और सीमा निगरानी के लिए डेटा एकत्र करने हेतु उपग्रह असमसैट (ASSAMSAT) को प्रक्षेपित करने की योजना की घोषणा की।
2. यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के सहयोग से शुरू की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 मार्च, 2025 को असम सरकार ने सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं और सीमा निगरानी के लिए डेटा एकत्र करने हेतु उपग्रह असमसैट (ASSAMSAT) को प्रक्षेपित करने की योजना की घोषणा की।
- राज्य विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट प्रस्तुति के दौरान वित्त मंत्री अजंता नियोग द्वारा यह घोषणा की गई।
- इस पहल के साथ, असम अपना उपग्रह लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य बन जाएगा।
- यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तहत भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के सहयोग से शुरू की जाएगी।
- उपग्रह द्वारा प्रदान किया गया डेटा नीतिगत निर्णयों को सूचित करने, विकास को गति देने और प्रभावी संसाधन आवंटन सुनिश्चित करने में सहायक होगा।
- यह उपग्रह कृषि, आपदा प्रबंधन, बुनियादी ढांचा विकास, सीमा सुरक्षा प्रबंधन और पुलिस संचालन के लिए समर्पित सेवाएं प्रदान करने में भी मदद करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.republicworld.com/india/assam-launch-satellite-assamsat-with-isro-support