अशोक माइकल पिंटो

Trump taps Indian-American lawyer Ashok Michael Pinto as US representative to World Bank lending arm IBRD

प्रश्न- 4 मई 2020 को किस देश ने भारतीय मूल के अशोक माइकल पिंटो को अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण विकास बैंक के लिए प्रतिनिधि के रूप में नामित किया?
(a) जापान
(b) न्यूजीलैंड
(c) अमेरिका
(d) कनाडा
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य

  • 4 मई 2020 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अशोक माइकल पिंटो को अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) के लिए प्रतिनिधि के रूप में नामित किया।
  • उनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा।
  • सीनेट द्वारा उनके नाम की मंजूरी मिलने पर वह इस पद पर एरिक बेथल का स्थान लेंगे।
  • आईबीआरडी, विश्व बैंक समूह की एक ऋण प्रदान कराने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है।
  • वर्तमान में इसके 189 सदस्य देश हैं।
  • आईबीआरडी गरीबी उन्मूलन एवं विकास कार्य हेतु मध्यम आय वाले विकासशील देशों को ऋण मुहैया कराता है।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/world/trump-taps-indian-american-lawyer-as-us-representative-to-world-banks-lending-arm-ibrd-6394558/