प्रश्न- गणतंत्र दिवस 2015 के शुभ अवसर पर अशोक चक्र किसे प्रदान किया गया?
(a) नायक नीरज कुमार सिंह एवं मेजर मुकुंद वरदराजन
(b) मेजर रामबाबू एवं नायक नीरज कुमार सिंह
(c) लव कुमार भगत एवं अरविंद सिंह विष्ठ
(d) अरविंद सिंह विष्ठ एवं मेजर मुकुंद वरदराजन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 26 जनवरी, 2015 को 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नायक नीरज कुमार सिंह को मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान प्रदान किया।
- उपरोक्त सम्मान राष्ट्रपति से उनकी पत्नी ने ग्रहण किया।
- नायक नीरज कुमार सिंह राजपूताना राइफल्स की 57 बटालियन के सैनिक थे।
- 24 अगस्त, 2014 के जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक सैन्य कार्यवाही के दौरान अदम्य साहस से लड़ते हुए नायक नीरज सिंह को वीरगति प्राप्त हुई थी।
- इस अवसर पर राष्ट्रपति से मेजर मुकुंद वरदराजन की पत्नी ने भी अपने पति को मरणोपरांत प्रदान किए गए अशोक चक्र सम्मान को ग्रहण किया।
- उल्लेखनीय है कि मेजर मुकुंद वरदराजन को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान करने की घोषणा अगस्त, 2014 में ही की गई थी।
- मेजर मुकुंद वरदराजन राजपूत रेजीमेंट 44वीं बटालियन के मेजर थे।
- 25 अप्रैल, 2014 को जम्मू कश्मीर के सोपियां (Shopian) जिले के एक आतंक-विरोधी अभियान में अदम्य साहस से लड़ते हुए मेजर मुकुंद वरदराजन वीरगति को प्राप्त हुए थे।
- इसी अवसर पर कैप्टन जयदेव, सूबेदार अजय वर्धन (मरणोपरांत) तथा नायब सूबेदार कोश बहादुर गुरुंग को कीर्ति सम्मान प्रदान किया गया।
- अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य सम्मान है।
- यह सम्मान युद्ध के मैदान में वीरता, अदम्य साहस और आत्मबलिदान के लिए दिया जाता है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114939
http://www.dsalert.org/gallantry-awards/ashok-chakra
http://indianarmy.nic.in/Site/FormTemplete/frmTempSimple.aspx?MnId=sjhoco1hBvFWRSKs15caqw==&ParentID=ZzsHML7QuvSbLVNKVZ9Q+Q==&flag=UXWmp3/HEfiYmpE81B4Arw==