प्रश्न – 1. अविक्ली (Awiqli) इंसुलिन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- नोवो नॉर्डिस्क ने 9 जुलाई, 2026 को भारत में अविक्ली इंसुलिन लॉन्च किया।
- अविक्ली का जेनेरिक नाम इंसुलिन आइकोडेक है।
- अविक्ली को प्रतिदिन दो बार लगाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जुलाई, 2026 को डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में सप्ताह में एक बार लगाए जाने वाले बेसल इंसुलिन ‘अविक्ली’ (Awiqli) को लॉन्च किया।
- इसका जेनेरिक नाम इंसुलिन आइकोडेक (Insulin Icodec) है।
- कंपनी के अनुसार, अविक्ली चिकित्सकीय उपयोग के लिए स्वीकृत विश्व का पहला सप्ताह में एक बार दिया जाने वाला लंबे समय तक प्रभावी बेसल इंसुलिन है।
- इसका उपयोग वयस्कों में टाइप-1 और टाइप-2 मधुमेह के उपचार के लिए किया जाएगा।
- सामान्य बेसल इंसुलिन प्रतिदिन लेना पड़ता है, जिससे रोगी को वर्ष में लगभग 365 इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं।
- अविक्ली से यह संख्या घटकर केवल 52 इंजेक्शन प्रतिवर्ष रह जाएगी।
- अविक्ली की सप्ताह में एक बार दी जाने वाली 70 यूनिट खुराक की कीमत 261 रुपये निर्धारित की गई है।
- नोवो नॉर्डिस्क के अनुसार भारत में लगभग 10.1 करोड़ लोग मधुमेह तथा 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज से प्रभावित हैं।
- देश में लगभग 60 लाख लोग इंसुलिन उपचार ले रहे हैं। कंपनी का अनुमान है कि यह संख्या निकट भविष्य में बढ़कर 90 लाख हो सकती है।
- भारत में इंजेक्शन के डर, दर्द की आशंका और लागत के कारण इंसुलिन उपचार शुरू करने में औसतन 7 से 9 वर्ष की देरी होती है।
- भारत का इंसुलिन बाजार वर्ष 2025 के 660.5 मिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2034 तक 916.4 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
- भारत अविक्ली को लॉन्च करने वाला सातवां देश है।
- इसका मुकाबला सनोफी के लैंटस तथा बायोकॉन, एरिस लाइफसाइंसेज और ल्यूपिन के इंसुलिन उत्पादों से होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…