प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- अप्रैल 2025 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के शोधकर्ताओं ने जापान के साथ मिलकर अल्ट्रा-थिन सोलर पैनल (Ultrathin solar panels) विकसित किया है, जो कि सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
- अल्ट्राथिन सोलर पैनल्स का वजन बहुत ही कम होता है जिससे इन्हे किसी भी सतह पर सरलता से समायोजित किया जा सकता है। ये पारंपरिक सोलर पैनल्स की तुलना में अधिक लचीले होते हैं, जिससे इन्हें तंबू, नाव, ड्रोन या किसी भी अन्य असमान सतह पर फिट किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल 2025 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के शोधकर्ताओं ने जापान के साथ मिलकर अल्ट्रा-थिन सोलर पैनल (Ultrathin solar panels) विकसित किया है, जो कि सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।
- अल्ट्राथिन सोलर पैनल पारंपरिक सोलर पैनल्स के मुकाबले अत्यधिक पतले, हल्के और लचीले होते हैं, साथ ही इनका वजन कागज से भी कम होता है, और इन्हें बिना किसी कठोर संरचना के विभिन्न सतहों ( टेंट, नावों और यहां तक कि ड्रोन पर भी ) पर सरलता से लगाया जा सकता है।
- उलेखनीय है कि अल्ट्राथिन सोलर पैनल्स को विशेष तकनीकों द्वारा विकसित किया गया है, जो इन्हें अधिक पोर्टेबल, सुलभ और उपयोग में आसान बनाती हैं।
- इन पैनल्स का उपयोग आपदा राहत कार्यों में भी हो सकता है, प्राकृतिक आपदाओं के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर इन पैनल्स को आपातकालीन राहत केंद्रों पर आसानी से स्थापित कर बिजली की त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
- अल्ट्राथिन सोलर पैनल का उपयोग इलेक्ट्रिक ग्रिड से दूर स्थित ऐसे क्षेत्रों में किया जा सकता है, जहाँ बिजली की आपूर्ति कठिन होती है। इन पैनल्स के जरिए उन स्थानों पर स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उत्पादन किया जा सकता है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://renewableaffairs.com/news/mit-and-japan-develop-solar-panels-thinner-than-paper/