अलकाट्राज़ जेल

प्रश्न – अलकाट्राज़ जेल से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) 4 मई, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के तट से दूर एक द्वीप पर स्थित पूर्व जेल, अल्काट्राज़ को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने का निर्देश दिया।
(ii) इस जेल को वर्ष 1963 में उच्च परिचालन लागत के कारण बंद कर दिया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 मई, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के तट से दूर एक द्वीप पर स्थित पूर्व जेल, अल्काट्राज़ को फिर से खोलने और उसका विस्तार करने का निर्देश दिया है।
  • इस जेल में अमेरिका के सबसे क्रूर और हिंसक अपराधियों को रखा जायेगा।
  • इस जेल को वर्ष 1963 में उच्च परिचालन लागत के कारण बंद कर दिया गया था।
  • अल्काट्राज़ द्वीप वर्तमान में एक पर्यटक स्थल के रूप में काम कर रहा है।
  • यह सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के पास स्थित है।
  • अलकाट्राज़ को वर्ष 1934 में “अधिकतम-सुरक्षा, न्यूनतम-विशेषाधिकार” सुविधा के रूप में खोला गया था, जो जेल ब्यूरो के अनुसार “सबसे अधिक न सुधरने वाले कैदियों” को रखने के लिए समर्पित था ।
  • अल्काट्राज़ मूल रूप से एक नौसैनिक रक्षा किला था, और इसे 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में एक सैन्य जेल के रूप में फिर से बनाया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/us-president-trump-orders-reopening-of-alcatraz-prison

https://www.bbc.com/news/articles/cze17n02gego

https://www.thehindu.com/news/international/us-president-donald-trump-says-he-will-reopen-alcatraz-prison/article69540083.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/international/global-trends/trump-orders-reopening-of-alcatraz-prisons-to-jail-americas-most-ruthless-offenders/articleshow/120884394.cms?from=mdr