अर्नोल्ड मेयर स्पिलबर्ग

प्रश्न-25 अगस्त, 2020 को प्रसिद्ध इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एवं कंप्यूटर डिजाइनर अर्नोल्ड मेयर स्पिलबर्ग का निधन हो गया। वह किस देश से संबंधित थे?
(a) स्पेन
(b) जर्मनी
(c) अमेरिका
(d) नॉर्वे
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अगस्त, 2020 को प्रसिद्ध अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एवं कंप्यूटर डिजाइनर अर्नोल्ड मेयर स्पिलबर्ग (Arnold Meyer Spielberg) का निधन हो गया। वह 103 वर्ष के थे।
  • उन्होंने, चार्ल्स प्रोपस्टर के साथ वर्ष 1950 के दशक के अंत में जनरल इलेक्ट्रिक के लिए कार्य करते हुए ‘GE-225 मेनफ्रेम कंप्यूटर डिजाइन किया था।
  • उन्होंने पहले ‘प्वाइंट-ऑफ-सेल’ कंप्यूटरीकृत कैश रजिस्टर विकसित करने में मदद की थी।
  • साथ ही, उन्होंने पहले इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी सिस्टम को डिजाइन किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tribuneindia.com/news/world/computer-pioneer-arnold-spielberg-stevens-dad-dies-at-103-132157