प्रश्न – 9 मार्च, 2025 को संपन्न अर्नाल्ड पाल्मर आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट, 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) कीगन ब्रेडली (b) कोरी कॉनर्स
(c) कोलिन मोरीकावा (d) रसेल हेनले
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6-9 मार्च, 2025 तक PGA टूर सत्र, 2025 की आमंत्रण श्रेणी की गोल्फ प्रतियोगिता अर्नाल्ड पाल्मर आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट, 2025 फ्लोरिडा (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित हुई।
- अमेरिकी पेशेवर गोल्फर रसेल हेनले ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का ख़िताब जीत लिया।
- अमेरिकी पेशेवर गोल्फर कोलिन मोरीकावा दूसरे स्थान पर रहे।
- कनाडाई पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी कोरी कॉनर्स (Corey Conners) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…