अर्थुनकल पुलिस स्टेशन

प्रश्न – जुलाई, 2025 में भारत में ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त करने वाला पहला पुलिस थाना कौन-सा है?
(a) पालक्काड पुलिस स्टेशन
(b) अर्थुनकल पुलिस स्टेशन
(c) कन्नूर पुलिस स्टेशन
(d) तिरुवनंतपुरम पुलिस स्टेशन
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जून, 2025 को केरल के अलप्पुझा स्थित अर्थुनकल पुलिस स्टेशन (Arthunkal Police Station) को IS/.ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ।
  • भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रदान किया गया यह प्रमाणन, अपराध-रोकथाम, जाँच, कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, जन शिकायत निवारण और आपातकालीन प्रक्रिया, न्‍यायिक समन्‍वय में स्टेशन की उपलब्धियों को मान्यता देता है।
  • यह मान्यता गुणवत्ता और जोखिम प्रबंधन मानकों का मूल्यांकन करने वाले एक कठोर दो-चरणीय ऑडिट के बाद प्राप्त हुई है।
  • इस स्टेशन को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रमाणन प्राप्त हुआ।
  • यह स्टेशन IS/ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला पुलिस स्टेशन बन गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2143851