प्रश्न – हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में हुए ऐतिहासिक वन्यजीव सर्वेक्षण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस सर्वेक्षण में 4200 मीटर से ऊपर पल्लास बिल्ली सहित कुल छह जंगली बिल्लियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
(b) डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने यह सर्वेक्षण अरुणाचल प्रदेश सरकार के वन विभाग और स्थानीय समुदायों के सहयोग से किया।
(c) पल्लास बिल्ली IUCN की लाल सूची में ‘गंभीर संकटग्रस्त’ (Critically Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध है।
(d) इस सर्वेक्षण में हिम तेंदुआ और सामान्य तेंदुआ दोनों को एक ही स्थान पर गंध-चिह्नित करते हुए कैमरा ट्रैप ने रिकॉर्ड किया।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में एक ऐतिहासिक वन्यजीव सर्वेक्षण में पहली बार दुर्लभ पल्लास बिल्ली के ऊंचाई पर मौजूद होने के फ़ोटोग्राफ़िक साक्ष्य दर्ज किए गए हैं।
- सर्वेक्षण में 4200 मीटर से ऊपर पांच अन्य जंगली बिल्लियों – हिम तेंदुआ, सामान्य तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ, तेंदुआ बिल्ली और मार्बल बिल्ली – की उपस्थिति भी दर्ज की गई।
- डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने वर्ष 2024 में स्थानीय समुदायों के मार्गदर्शन और अरुणाचल प्रदेश सरकार के वन विभाग के सहयोग से , अपनी परियोजना ‘ रिवाइविंग ट्रांस-हिमालयन रेंजलैंड्स – ए कम्युनिटी-लेड विजन फॉर पीपल एंड नेचर’ के तहत यह सर्वेक्षण किया , जिसे डार्विन इनिशिएटिव के माध्यम से यूके सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
- जुलाई और सितंबर, 2024 के बीच, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया ने पश्चिम कामेंग और तवांग जिलों में 2,000 वर्ग किमी. के ऊबड़-खाबड़, ऊंचे-ऊंचे रेंजलैंड में 83 स्थानों पर 136 कैमरा ट्रैप लगाए।
- पल्लास बिल्ली का रिकॉर्ड, हालांकि पूर्ण वैश्विक अधिकतम (~5,050 मीटर प्रति वर्ग इंच) से थोड़ा कम है, फिर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
- IUCN की लाल सूची (Red List) में विश्व स्तर पर सबसे कम चिंताजनक श्रेणी में सूचीबद्ध, यह शीत-अनुकूलित जंगली बिल्ली सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक है, जिसकी तस्वीरें शायद ही कभी ली जाती हैं।
- फोटोग्राफिक साक्ष्म में कैमरा ट्रैप ने एक ही स्थान पर एक हिम तेंदुए और एक सामान्य तेंदुए को गंध-चिह्नित करते हुए रिकॉर्ड किया, जिससे इस बात की नई जानकारी मिली कि किस प्रकार ये बड़ी बिल्लियां नाजुक अल्पाइन आवासों को साझा करती हैं।
- सर्वेक्षण में ब्रोक्पा पशुपालक समुदाय और उनके पशुओं की तस्वीरें भी ली गईं , जो सदियों पुरानी पशुपालन परंपराओं को रेखांकित करती हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.wwfindia.org/?27922/first-photographic-record-of-pallass-cat