अरावली ग्रीन वाल परियोजना

प्रश्न – 25 मार्च‚ 2023 को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस राज्य में अरावली ग्रीन वाल परियेाजना का शुभारंभ किया?
(a) राजस्थान (b) गुजरात
(c) हरियाणा (d) दिल्ली
उत्तर – (c)

  • अरावली ग्रीन वाल परियोजना केंद्रीय वन मंत्रालय के भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण से निपटने हेतु देशभर में ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने के विजन का हिस्सा है।
  • इस परियोजनांतर्गत शामिल राज्य हरियाणा‚ राजस्थान‚ गुजरात‚ दिल्ली में 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर अरावली की पहाड़ियां विस्तारित हैं।
  • परियोजनांतर्गत तालाबों‚ झीलों और नदियों जैसे सतही जल स्रोतों के कायाकल्प और पुनर्स्थापन के साथ ही झाड़ियों‚ बंजर भूमि और खराब वन भूमि पर पेड़ों और झाड़ियों की मूल प्रजातियों को लगाना शामिल है।
  • यह परियोजना स्थानीय समुदायों की आजीविका बढ़ाने हेतु कृषि वानिकी और चारगाह विकास पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1910791