अरामको टीम सीरीज‚ 2021

प्रश्न-8-10 जुलाई‚ 2021 के मध्य संपन्न लेडीज यूरोपियन टूर सत्र‚ 2021 की गोल्फ प्रतियोगिता अरामको टीम सीरीज‚ 2021 का खिताब किस भारतीय महिला गोल्फर ने टीम की अपनी साथियों के साथ मिलकर जीत लिया है?
(a) अदिति अशोक
(b) दीक्षा डागर
(c) त्वेसा मलिक
(d) वाणी कपूर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 8-10 जुलाई‚ 2021 के मध्य लेडीज यूरोपियन टूर सत्र‚ 2021 की गोल्फ प्रतियोगिता अरामको टीम सीरीज (Aramco Team Series), 2021 लंदन‚ इंग्लैंड में संपन्न हुई।
  • भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने टीम की अपनी साथियों के साथ मिलकर अरामको टीम सीरीज का खिताब जीत लिया।
  • दीक्षा ने कप्तान ओलीविया कोवान‚ सेरिन शिमिट और एमेच्योर एंड्रयू केल्सी के साथ मिलकर अपना दूसरी लेडीज यूरोपियन टूर खिताब जीता है।
  • दीक्षा इसके साथ ही अदिति अशोक के बाद एक से अधिक लेडीज यूरोपियन टूर का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं।
  • अदिति ने यूरोपीय टूर पर तीन खिताब जीते हैं।
  • कोवान और शिमिट का यह पहला खिताब है।
  • विजेता टीम को 150000 डॉलर की राशि प्रदान की गई‚ जिसमें से दीक्षा को 5000 डॉलर मिले।
  • यह दीक्षा डागर को प्राप्त अब तक की सबसे बड़ी इनाम राशि है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.arabnews.com/node/1890161/sport

https://www.golfmonthly.com/tag/aramco-team-series