अरविंद पनगढ़िया

Arvind Pangariya

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे जी-20 वार्ता का नया शेरपा नियुक्त किया है?
(a) अरविंद सुब्रमण्यम
(b) अरविंद पनगढ़िया
(c) शक्तिकांत दास
(d) डॉ. रघुराम राजन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 सितंबर, 2015 को भारत सरकार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को जी-20 वार्ता का नया शेरपा नियुक्त किया।
  • वह रेल मंत्री सुरेश प्रभु का स्थान लेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि शेरपा किसी अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन’ विशेष रूप से वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन में किसी राज्य या सरकार का निजी प्रतिनिधि होता है।
  • ज्ञातव्य है कि अब तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष को ही जी-20 वार्ता का शेरपा नियुक्त किया जाता था।
  • इससे पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में योजना के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को जी-20 वार्ता का शेरपा नियुक्त किया था।
  • गौरतलब है कि अगला जी-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर, 2015 को अंतालया (तुर्की) में आयोजित होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiatoday.intoday.in/story/panagariya-new-sherpa-for-g-20-talks/1/481973.html
http://www.newindianexpress.com/business/news/Panagariya-New-Sherpa-for-G-20-Talks/2015/09/24/article3045262.ece
http://niti.gov.in/content/vicechairman.php