अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2018

प्रश्न-6 मार्च 2018 को अरबपतियों की 32वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2018 जारी की गई। इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब किसे प्राप्त हुआ?
(a) मार्क जुकरबर्ग
(b) बिल गेट्स
(c) जेफ बेजोस
(d) वारेन बफेट
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2018 को विश्व के अरबपतियों की 32वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची (32nd Annual Forbes World’s Billionaires List) 2018 जारी की गई।
  • विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की इस सूची में इस वर्ष 2208 अरबपतियों को शामिल किया गया। जिनकी कुल संपत्ति 9.1 ट्रिलियन डॉलर है।
  • इस वर्ष पहली बार हंगरी एवं जिम्बाब्वे के अमीरों को सूची में शामिल किया गया है।
  • इस वर्ष इस सूची में 259 नए अरबपति शामिल हुए।
  • सूची में सर्वाधिक 585 अरबपति अमेरिका के हैं, इसके पश्चात चीन में 373 अरबपति हैं।
  • इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस का प्राप्त हुआ।
  • वह 112 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • इसके पश्चात इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (90 बिलियन डॉलर) दूसरे, वारेन बफेट (84 बिलियन डॉलर) तीसरे, बरनार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली (72 बिलियन डॉलर) चौथे तथा मार्क जुकरबर्ग (71 बिलियन डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।
  • इसके अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 119 है।
  • इस सूची में सर्वाधिक अमीर भारतीय मुकेश अंबानी 40.1 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर हैं। गत वर्ष वह 33वें स्थान पर थे।
  • अजीम प्रेमजी 18.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 58वें स्थान पर हैं।
  • अन्य भारतीय अरबपतियों में लक्ष्मी मित्तल (18.5 बिलियन डॉलर) 62वें, शिव नाडार (14.6 बिलियन डॉलर) 98वें, दिलीप सांघवी (12.8 बिलियन डॉलर) 115वें, कुमार बिरला (11.8 बिलियन डॉलर) 127वें, उदय कोटक (10.7 बिलियन डॉलर) 143वें, राधाकिशन दमानी (10 बिलियन डॉलर) 151वें, गौतम अडानी (9.7 बिलियन डॉलर) 154वें तथा आचार्य बालकृष्ण (6.3 बिलियन डॉलर) 274वें स्थान पर हैं।
  • अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2018 के अनुसार, विश्व की सबसे धनी महिला एलिस वाल्टन (46 बिलियन डॉलर) 16वें स्थान पर रहीं।
  • इस नवीनतम सूची के अनुसार, विश्व की सबसे युवा अरबपति नार्वे की एलेक्जेंड्रा एंडरसन हैं।
  • 21 वर्षीय एलेक्जेंड्रा एंडरसन 1.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 1650वें स्थान पर हैं।
  • जबकि सबसे वृद्ध अरबपति सिंगापुर के चांग उन चुंग (Chang Yun Chung) (99 वर्ष) जो 1.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 1284वें स्थान पर हैं।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/billionaires/#31539d00251c
https://www.forbes.com/billionaires/list/#version:static
https://www.forbes.com/sites/forbespr/2018/03/06/forbes-32nd-annual-worlds-billionaires-issue/#6996037010e0