अमेरिकी विश्वविद्यालय ने भारतीय मूल के दंपति के नाम पर रखा विल्डिंग का नाम

प्रश्न-अप्रैल, 2019 में अमेरिका के किस विश्वविद्यालय ने अपनी इंजीनियरिंग एंड रिसर्च बिल्डिंग का नाम भारतीय-अमेरिकी दंपति डॉ. दुर्गा अग्रवाल और सुशीला अग्रवाल के नाम पर रखा है?
(a) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
(b) येल विश्वविद्यालय
(c) कोलंबिया विश्वविद्यालय
(d) ह्यूस्टन विश्वविद्यालय
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 26 अप्रैल, 2019 को अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय ने अपनी एक बिल्डिंग का नाम लंबे समय से ह्यूस्टन में निवासरत भारतीय अमेरिकी दंपति डॉ. दुर्गा अग्रवाल और सुशीला अग्रवाल के नाम पर रखा।
  • इस विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग रिसर्च बिल्डिंग का नाम अब डॉ. दुर्गा अग्रवाल और सुशीला अग्रवाल रिसर्च बिल्डिंग हो गया है।
  • ह्यूस्टन विश्वविद्यालय एक सार्वजनिक शोध महाविद्यालय के रूप में वर्ष 1927 में स्थापित किया गया था।
  • 74 वर्षीय डॉ. अग्रवाल मूलतः मध्य प्रदेश के लखनपुर गांव के निवासी हैं।
  • डॉ. दुर्गा अग्रवाल वर्ष 1968 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल की डिग्री प्राप्त करने के बाद ह्यूस्टन चले गए।
  • वहां उन्होंने ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से औद्योगिक इंजीनियरिंग में दो उन्नत उपाधियां प्राप्त की।
  • वह ह्यूस्टान यूनिवर्सिटी बोर्ड ऑफ रीजेंट्स के सदस्य और इस विश्वविद्यालय की एंडोमेंट मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
  • उन्होंने 4 वर्ष तक टेक्सास उच्च शिक्षा समन्वय बोर्ड में भी कार्य किया।
  • वर्ष 1975 में उन्होंने पाइपिंग टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट कंपनी शुरू किया।
  • डॉ. अग्रवाल इंडिया हाउस के संस्थापक अध्यक्ष थे।
  • वह ग्रेटर ह्यूस्टन स्थित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक और पहले अध्यक्ष हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/education-today/news/story/university-of-houston-renames-engineering-building-after-indian-american-couple-1517686-2019-05-05