अमेरिका द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले में चिंताजनक राष्ट्र घोषित

प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में अमेरिका द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले में कई देशों को चिंताजनक राष्ट्र घोषित किया गया है। विकल्प में कौन-सा देश इस सूची में शामिल नहीं है?
(a) अफगानिस्तान
(b) चीन
(c) पाकिस्तान
(d) उत्तर कोरिया
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर‚ 2021 में अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले में कई देशों को चिंताजनक राष्ट्र घोषित किया है।
  • इन देशों में चीन‚ ईरान‚ पाकिस्तान‚ उत्तर कोरिया और म्यांमार शामिल हैं।
  • अमेरिकी विदेशी मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अल्जीरिया‚ कोमोरोस‚ क्यूबा और निकारागुआ को भी ऐसी सूची में शामिल किया है‚ जहां सरकारें धार्मिक स्वतंत्रता के हनन में शामिल हैं या ऐसी घटनाओं की अनदेखी कर रहीं हैं।
  • अमेरिका ने अल शबाब‚ बोको हराम‚ हयात तहरी-अल-शाम‚ हौथिस‚ आईएसआईएस‚ आईएसआईएस-ग्रेटर सहारा‚ आईएसआईएस-पश्चिम अफ्रीका और तालिबान को विशेष चिंता वाला संगठन घोषित किया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://scroll.in/latest/1010866/us-designates-china-pakistan-as-countries-of-particular-concern-for-violating-religious-freedom