प्रश्न- 18 अप्रैल 2020 को केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची जारी की। इसमें से कितने को यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्रदान की गई है?
(a) 13
(b) 15
(c) 18
(d) 10
उत्तर -(a)
संबंधित तथ्य
- 18 अप्रैल 2020 को केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची जारी की।
- इस सूची का लक्ष्य, भारत के विभिन्न राज्यों की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परंपराओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।
- उल्लेखनीय है कि देश की विलक्षण अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परंपराओं में 13 को यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
- यह पहल संस्कृति मंत्रालय के विजन 2024 का भी एक भाग है।
- यह सूची अमूर्त विरासत अन्तःस्थापित भारतीय संस्कृति की विविधता को मान्यता देने का एक प्रयास है।
- अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने संबंधी यूनेस्को के वर्ष 2003 अभिसमय का अनुसरण करते हुए सूची को मोटे तौर पर 5 क्षेत्र में वर्गीकृत किया गया है-
- अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के वाहक के तौर पर भाषा सहित मौखिक परंपराएं और अभिव्यक्तियां,
- प्रदर्शन कलाएं
- सामाजिक प्रथाएं, रीति-रिवाज और उत्सव घटनाक्रम
- प्रकृति और विश्व से संबंधित ज्ञान तथा प्रथाएं
- पारम्परिक शिल्पकारिता
- इस सूची में वर्तमान परम्पराओं को संस्कृति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2013 में भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत और विविध सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं में से एकत्र किया गया है।
- अब तक इस सूची में 100 से अधिक परंपराओं को शामिल किया जा चुका है।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1615677