प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अमित मिश्रा के क्रिकेट कैरियर के संबंध में सही नहीं है?
(a) अमित मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले तथा क्रमशः 76, 64 और 16 विकेट लिए।
(b) उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण वर्ष 2008 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया और पदार्पण पर 5 विकेट लिए।
(c) अमित मिश्रा आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।
(d) उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगाया, जो वर्ष 2012 रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ नाबाद 202 रन था।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 सितंबर, 2025 को भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
- मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और क्रमशः 76, 64 और 16 विकेट अपने नाम किए।
- उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच आईपीएल, 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए था।
- मिश्रा ने वर्ष 2003 में बांग्लादेश में खेले गए एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में पदार्पण किया।
- टेस्ट में उनका पदार्पण वर्ष 2008 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ, जहां उन्होंने पदार्पण पर ही 5 विकेट लेकर खुद को खास लिस्ट में शामिल किया।
- वर्ष 2013 में जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने 5 मैचों में 18 विकेट लेकर जवागल श्रीनाथ के साथ एक द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकॉर्ड साझा किया।
- मिश्रा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी बेहद सफल रहे।
- उन्होंने आईपीएल में 162 मैचों में 174 विकेट लिए।
- वे आईपीएल इतिहास में सातवें सबसे सफल गेंदबाज हैं।
- वह तीन आईपीएल हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज़ हैं, जो उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2011) और सनराइजर्स हैदराबाद (2013) के साथ हासिल की थी।
- मिश्रा आईपीएल में चार टीमों के लिए खेले – दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और एलएसजी।
- उन्होंने 152 प्रथम श्रेणी मैचों में 535 विकेट, 152 लिस्ट ए मैचों में 252 विकेट और 259 टी20 मैचों में 285 विकेट लिए हैं।
- उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी लगाया (दिसंबर 2012 में रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ नाबाद 202 रन)।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…