प्रश्न – ‘अमर ग्राम अमर कल्पना’ पहल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1 यह पहल पश्चिम बंगाल के मालदा जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है।
2 इसका संचालन केंद्र सरकार के जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है।
3 इसका उद्देश्य ग्रामीणों की भागीदारी से स्थानीय विकास आवश्यकताओं की पहचान कर उन्हें ग्राम कार्य योजनाओं में शामिल करना है।
4 इसके तहत 12 से 14 जुलाई, 2026 के बीच मालदा के 29 सीमावर्ती गांवों में संवाद एवं परामर्श सत्र आयोजित किए गए।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) केवल 3 (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई, 2026 में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला प्रशासन ने भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे गांवों के विकास हेतु ‘अमर ग्राम आभार ग्राम, आमार कल्पना नामक सहभागी नियोजन पहल शुरू की।
- यह पहल केंद्र सरकार के जीवंत ग्राम कार्यक्रम (VVP) के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
- इसका उद्देश्य ग्रामीणों की प्रत्यक्ष भागीदारी से स्थानीय विकास आवश्यकताओं की पहचान करना तथा उन्हें ग्राम कार्य योजनाओं में शामिल करना है।
- इस कार्यक्रम के तहत 12 से 14 जुलाई, 2026 तक मालदा के 29 सीमावर्ती गांवों में संवाद एवं परामर्श सत्र आयोजित किए गए।
- मुचिया ग्राम पंचायत के आदमपुर में ग्रामीणों ने जिला मजिस्ट्रेट राजनवीर सिंह कपूर और विधायक गोपाल चंद्र साहा के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
- इस पहल में बुनियादी सुविधाओं, आजीविका, रोजगार और स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसका व्यापक लक्ष्य सीमावर्ती गांवों को देश की अंतिम चौकी नहीं, बल्कि ‘भारत के प्रथम गांव’ के रूप में विकसित करना है।
- उल्लेखनीय है कि मालदा, भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे गांवों के लिए ग्राम कार्य योजना (वीएपी) अपनाने वाला बंगाल का पहला जिला बन गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…