अभ्यास मित्र शक्ति-2025

प्रश्न – अभ्यास मित्र शक्ति से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है
  2. 10 से 23 नवंबर 2025 तक इस अभ्यास के 11वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक में बेलगावी स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 10 से 23 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2025’ के 11वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक में बेलगावी स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है
  • भारतीय दल में 170 सैनिक शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश राजपूत रेजिमेंट के जवान हैं।
  • श्रीलंका की ओर से 135 सैनिक हैं, जिनमें से अधिकांश गजबा रेजिमेंट के जवान हैं।
  • भारतीय वायु सेना के 20 और श्रीलंकाई वायु सेना के 10 सैनिक भी इस सैन्य अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के अंतर्गत उप-पारंपरिक अभियानों का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है।
  • इस अभ्यास में हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणालियों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
  • इस अभ्यास की शुरूवात वर्ष 2013 में हुई थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2188370