प्रश्न – अभ्यास मालाबार – 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका ,जापान और ऑस्ट्रलिया के बीच एक बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास है
- नवंबर , 2025 में इसका आयोजन उत्तरी प्रशांत के गुआम द्वीप में किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- नवंबर , 2025 में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका ,जापान और ऑस्ट्रलिया के बीच एक बहुपक्षीय नौसैन्य अभ्यास “मालाबार – 2025” का आयोजन उत्तरी प्रशांत के गुआम द्वीप में किया गया
- यह एक प्रमुख हिंद-प्रशांत नौसैनिक अभ्यास है ,जिसका उद्देश्य चार क्वाड देशों के बीच समन्वय और अंतर-संचालन को मज़बूत करना है।
- हालाँकि यह एक सैन्य गठबंधन नहीं है, फिर भी क्वाड इस अभ्यास का उपयोग समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने और क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए करता है।
- इसमें भारतीय नौसैनिक पोत (INS) सहयाद्रि ने भाग लिया
- इस दौरान संयुक्त बेड़ा संचालन, पनडुब्बीरोधी युद्ध, तोप विद्या श्रृंखलाओं और उड़ान अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया
- ज्ञातव्य है कि मालाबार नौसैन्य अभ्यास वर्ष 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के द्विपक्षीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से शुरू हुआ था।
- जापान वर्ष 2015 में इस अभ्यास में शामिल हुआ था।
- जबकि ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2020 में इस अभ्यास में शामिल हुआ था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indiannavy.gov.in/content/exercise-malabar-2025-guam