अभ्यास मालाबार-2021

exercise malabar 2021

प्रश्न-नौसैन्य अभ्यास मालाबार-2021 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष के अभ्यास की मेजबानी अमेरिकी नौसेना द्वारा की जा रही है।
(ii) इस अभ्यास का पहला चरण (समुद्री चरण) 26-29 अगस्त‚ 2021 के मध्य फिलीपीन सागर में किया जा रहा है।
(iii) इस अभ्यास में भारत‚ अमेरिका जापान तथा ब्रिटेन की नौसेना भाग ले रही है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 26-29 अगस्त‚ 2021 के मध्य मालाबार नौसैन्य अभ्यास के 25वें संस्करण के पहले चरणसमुद्री चरण) का आयोजन फिलीपीन सागर (पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र) में किया जा रहा है।
  • इस वर्ष के अभ्यास की मेजबानी अमेरिकी नौसेना द्वारा की जा रही है।
  • इस अभ्यास में अमेरिकी नौसेना के अलावा‚ भारतीय नौसेना‚ जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना भाग ले रही है।
  • भारतीय नौसेना के आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कदमत तथा पी8आई गश्ती विमान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व यूएसएस बैरी‚ यूएसएनएस रप्पाहनॉक‚ यूएसएनएस बिग हॉर्न और पी8ए गश्ती विमान कर रहे हैं।
  • जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल की एक पनडुब्बी और पी 1 गश्ती विमान के अलावा‚ जेएस कागा‚ मुरासामे और शिरानुई इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • जबकि रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व एचएमएएस वारामुंगा द्वारा किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास में सतह-रोधी‚ वायु रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास और अन्य सैन्य व्यूह अभ्यास तथा सामरिक अभ्यास सहित कई जटिल अभ्यास किए जाएंगे।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य चारों देशों की नौसेनाओं के बीच परस्पर कार्यक्षमता को बढ़ावा देना और समुद्री सुरक्षा संचालनों के लिए प्रक्रियाओं की आम सूझ-बूझ को विकसित करना है।
  • ज्ञातव्य है कि मालाबार नौसैन्य अभ्यास वर्ष 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के द्विपक्षीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से शुरू हुआ था।
  • जापान वर्ष 2015 में इस अभ्यास में शामिल हुआ था।
  • जबकि ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2020 में इस अभ्यास में शामिल हुआ था।
  • इस अभ्यास का 24वां संस्करण नवंबर‚ 2020 में बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://in.usembassy.gov/australia-india-japan-and-u-s-kick-off-exercise-malabar-2021/
https://newsonair.com/2021/08/26/indian-navy-participates-in-sea-phase-of-exercise-malabar-2021-along-with-us-navy-japanese-maritime-self-defence-force-and-royal-australian-navy/