प्रश्न-नौसैन्य अभ्यास मालाबार-2020 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) मालाबार नौसैन्य अभ्यास के 24वें संस्करण का आयोजन नवंबर, 2020 में दो चरणों में किया जाएगा।
(ii) इस नौसैन्य अभ्यास का पहला चरण 3-6 नवंबर, 2020 तक बंगाल की खाडी में स्थित विशाखापट्टनम में किया गया।
(iii) इस वर्ष इस नौसैन्य अभ्यास में भारत, यूएसए और जापान की नौसेना के साथ पहली बार ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने भी भाग लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 3-6 नवंबर, 2020 के मध्य मालाबार नौसैन्य अभ्यास के 24वें संस्करण का आयोजन बंगाल की खाड़ी में स्थित विशाखापट्टनम में किया गया।
- उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दो चरणों में आयोजित होने वाले नौसैन्य अभ्यास में भारत, यूएसए और जापान की नौसेना के साथ ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने भाग लिया।
- इस अभ्यास के पहले चरण में भारतीय नौसेना की इकाइयां अमेरिकन शिप (USS) जॉन एस मैक्केन (निर्देशित मिसाइल नाशक), ऑस्ट्रेलिया (HMAS) के एमएच-60 हेलीकॉप्टर समेत बैलारात जहाज (लंबी रेंज का युद्धपोत) और जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंश शिप (JMSDF) ओनामी (नाशक) के साथ एसएच-60 हेलीकॉप्टर भाग लिया।
- इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से विध्वंशक रणविजय, युद्धपोत शिवालिक, अपतटीय पेट्रोल जहाज सुकन्या, फ्लीट सपोर्ट शिप शक्ति और सबमरीन सिंधुराज ने भाग लिया।
- इसके साथ ही एडवांस्ड जेट ट्रेनर हॉक, लंबी रेंज का समुद्री पेट्रोल विमान पी-8I (पी-8 आई), समुद्री पेट्रोल विमान डॉर्नियर और हेलीकॉप्टर भी इस अभ्यास में भाग लिए।
- इस अभ्यास के प्रथम चरण में चारों देशों की नौसेनाओं ने सतह, एंटी-सबमरीन और एंटी एयर युद्ध संचालन क्रास डेक फ्लाइंग नौसेनिक विकास और हथियार चलाने का अभ्यास किया।
- इस नौसैन्य अभ्यास के दूसरे चरण का आयोजन नवंबर, 2020 के मध्य में अरब सागर में किया जाएगा।
- इस अभ्यास का उद्देश्य चारों देशों की नौसेनाओं के बीच परस्पर कार्यक्षमता को बढ़ावा देना और समुद्री सुरक्षा संचालनों के लिए प्रक्रियाओं की आम सूझ-बूझ को विकसित करना।
- ज्ञातव्य है कि मालाबार नौसैन्य अभ्यास शृंखला वर्ष 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के द्विपक्षीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से शुरू हुआ था।
- जापान वर्ष 2015 में इस अभ्यास में शामिल हुआ था।
- इस अभ्यास का 23वां संस्करण 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2019 के मध्य जापान के तट के निकट आयोजित हुआ था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…