प्रश्न – अभ्यास तालिस्मान सेबर से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में आयोजित किया जाने वाला एक प्रमुख सैन्य अभ्यास है।
- 22-अगस्त, 2027 के मध्य इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया (उत्तरी और मध्य ऑस्ट्रेलिया के सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों तथा तटीय क्षेत्रों) में किया जाएगा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अगस्त, 2027 के मध्य अभ्यास तालिस्मान सेबर-2027 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया (उत्तरी और मध्य ऑस्ट्रेलिया के सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों तथा तटीय क्षेत्रों) में किया जाएगा
- यह ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में आयोजित किया जाने वाला एक प्रमुख सैन्य अभ्यास है।
- इस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास को अब तक के सबसे बड़े और सबसे महत्वाकांक्षी संस्करण के रूप में आयोजित करने की योजना है, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझेदार देशों की भागीदारी का विस्तार किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभियानों, अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability) और संयुक्त योजना निर्माण को बेहतर बनाना है।
- इसमें भारत की बढ़ी हुई भागीदारी का औपचारिक रूप से स्वागत 1 जून 2026 को आयोजित दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद के दौरान किया गया।
- इस संवाद की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने की।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.defence.gov.au/defence-activities/exercises/talisman-sabre