अभ्यास तालिस्मन सेबर-2025

प्रश्न – अभ्यास तालिस्मन सेबर-2025 से निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्म्ड फोर्सेज के नेतृत्व में एक प्रमुख बहुपक्षीय प्रशिक्षण अभियान है।
  2. इस अभ्यास के 11वें संस्करण का आयोजन 26-28 जुलाई, 2025 को ऑस्ट्रेलिया में किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 26-28 जुलाई, 2025 को अभ्यास तालिस्मन सेबर-2025 के 11वें संस्करण का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया
  • यह ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्म्ड फोर्सेज के नेतृत्व में एक प्रमुख बहुपक्षीय प्रशिक्षण अभियान है।
  • इसमें क्षेत्रीय और वैश्विक भागीदारों के व्यापक स्पेक्ट्रम का प्रतिनिधित्व करने वाले 19 देशों की साझेदारी हुई
  • इसमें वायु, स्थल, समुद्र, अंतरिक्ष एवं साइबर क्षेत्रों में व्यापक सहभागिता और संयुक्त युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया
  • इसमें स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समर्थन में जटिल गोलाबारी अभ्यास, जल-थल संचालन, एकीकृत क्षेत्र प्रशिक्षण और आधुनिक बहु-डोमेन युद्धक कार्रवाई के लिए यथार्थवादी अभ्यास कार्यक्रम शामिल रहा ।
  • भारत के चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इस अभ्यास का साक्षी बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था
  • भारतीय सशस्त्र बलों के छह अधिकारी संयुक्त अभियान योजना, नियंत्रण, सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के विभिन्न स्तरों पर स्टाफ प्लानर के रूप में चल इस अभ्यास में भाग लिया
  • भारतीय अधिकारी इससे पहले वर्ष 2021 और वर्ष 2023 में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हो चुके हैं।
  • अभ्यास तालिस्मन सेबर में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी बहुपक्षीय रक्षा कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका और स्थिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इसके सक्रिय योगदान का प्रमाण है।
  • यह अभ्यास सैन्य संबंधों को विस्तार देने, रणनीतिक अंतर्दृष्टि का आदान-प्रदान करने और सहयोगात्मक सुरक्षा जुड़ाव के लिए भारत के दृष्टिकोण को व्यापक रूप देने का एक अमूल्य अवसर प्रस्तुत करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.defence.gov.au/news-events/releases/2025-04-23/exercise-talisman-sabre-2025