अभ्यास डस्टलिक-II

Indo-Uzbekistan Field Training Exercise 'DUSTLIK ' commences in Ranikhet(Uttarakhand)

प्रश्न-10-19 मार्च, 2021 के मध्य भारत एवं उज्बेकिस्तान की सेनाओं के मध्य दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक-II कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) चौबटिया, रानीखेत (उत्तराखंड)
(b) ग्वालियर, मध्यप्रदेश
(c) जैसलमेर, राजस्थान
(d) चिरचिक ट्रेनिंग एरिया, उज्बेकिस्तान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10-19 मार्च, 2021 के मध्य भारत एवं उज्बेकिस्तान की सेनाओं के मध्य दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ (DUSTLIK)-II चौबटिया, रानीखेत (उत्तराखंड) मेंआयोजित किया जा रहा है।
  • इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 45-45 सैनिक भाग ले रहे हैं।
  • दोनों सैन्य टुकड़ियां संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के अंतर्गत पर्वतीय या ग्रामीण या शहरी परिदृश्य में, आतंकरोधी कार्रवाइयों में अपनी-अपनी विशेषज्ञता और कौशल का आदान-प्रदान करेंगी।
  • ज्ञातव्य है कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर, 2019 में चिरचिक ट्रेनिंग एरिया उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1703755