अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ -2025

प्रश्न – अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ -2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1. यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय त्रि-सैन्य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास है
2. इसका चौथा संस्करण 1 से 13 अप्रैल, 2025 तक भारत के पूर्वी समुद्र तट पर आयोजित किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 (d) 1 और 2 दोनों
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 से 13 अप्रैल, 2025 तक भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सैन्य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ -2025 का चौथा संस्करण भारत के पूर्वी समुद्र तट पर आयोजित किया गया
  • इस अभ्यास का बंदरगाह चरण 1-7 अप्रैल, 2025 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया
  • जबकि इसका समुद्री चरण 08-12 अप्रैल 2025 तक चला
  • यह अभ्यास 13 अप्रैल, 2025 को विशाखापत्तनम में अमरीकी नौसेना के जहाज कॉमस्टॉक पर समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ
  • इस अभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता व आपदा राहत गतिविधियों के संचालन हेतु पारस्परिक सहभागी क्षमता विकसित करना और एक संयुक्त समन्वय केंद्र (सीसीसी) की स्थापना के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का निर्माण करना है।
  • भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व भारत की नौसेना के जहाज जलाश्व, घड़ियाल, मुंबई और शक्ति द्वारा किया गया
  • इनके साथ हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट, लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान पी8आई, 91 इन्फेंट्री ब्रिगेड व 12 मेक इन्फेंट्री बटालियन के सेना के जवान, वायु सेना के सी-130 विमान एवं एमआई-17 हेलीकॉप्टर तथा रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) मौजूद रहे
  • जबकि अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व अमेरिका की नौसेना के जहाज कॉम्स्टॉक और राल्फ जॉनसन द्वारा किया गया
  • इस अभ्यास के दौरान, भारतीय सेना और अमरीकी नौसेना द्वारा काकीनाडा नौसेना एन्क्लेव में एक संयुक्त कमान एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/india-us-tri-service-hadr-exercise-tiger-triumph-concludes-on-eastern-seaboard/article69443165.ece

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2121234