अभ्यास कोल्ड रिस्पॉन्स- 2026

प्रश्न – अभ्यास कोल्ड रिस्पॉन्स से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह नाटो का अपना द्विवार्षिक आर्कटिक सैन्य अभ्यास है
  2. 9 से 19 मार्च, 2026 तक इसका आयोजन किया जा रहा है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9 से 19 मार्च, 2026 तक नॉर्वे के नेतृत्‍व में आयोजित नाटो का अपना द्विवार्षिक आर्कटिक सैन्य अभ्यास कोल्ड रिस्पॉन्स- 2026 का आयोजन किया जा रहा है
  • इस अभ्यास में सैन्य अभियानों के समर्थन में नागरिकों की भूमिका पर पहले से अधिक जोर दिया गया है।
  • यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नाटो के ही सदस्य डेनमार्क से ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने की मांग को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।
  • अब यह अभ्यास “आर्कटिक सेंट्री (Arctic Sentry)” मिशन का हिस्सा बन गया है, जो ध्रुवीय क्षेत्र में नाटो की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया था।
  • इसका उद्देश्य ग्रीनलैंड को लेकर ट्रम्प के साथ बढ़े तनाव को कम करना भी है।
  • इस वर्ष इस अभ्यास में अमेरिका और डेनमार्क सहित 14 देशों के लगभग 25,000 सैनिक भाग ले रहे है ।
  • इनमें से करीब 4,000 सैनिक अमेरिका तैनात किया है ।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.forsvaret.no/en/exercises-and-operations/exercises/cr26