अभ्यास कोंकण-2025

प्रश्न – अभ्यास कोंकण-2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की शाही नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है।
  2. इस अभ्यास का आयोजन 5 से 12 अक्टूबर 2025 के मध्य भारत के पश्चिमी तट पर आयोजित किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 5-12 अक्टूबर 2025 के मध्य भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की शाही नौसेना के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘अभ्यास कोंकण’ (Exercise Ronkan), 2025 भारत के पश्चिमी तट पर आयोजित किया गया।
  • यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया।
  • अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसेना कर्मियों के बीच पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक दौरा, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हुए।
  • इसके अलावा संयुक्त कार्य समूह की बैठकें और विषय-वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान का भी कार्यक्रम हुआ।
  • अभ्यास के समुद्री चरण में जटिल समुद्री परिचालन अभ्यास शामिल है, जिसमें वायुरोधी, सतहरोधी, पनडुब्बीरोधी अभ्यास, उड़ान संचालन एवं अन्य नौसैन्य कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • इस अभ्यास में शामिल दोनों देश विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी तथा अभिन्न एवं तटवर्ती वायु परिसंपत्तियों सहित अग्रिम पंक्ति की परिसंपत्तियों की तैनाती करेंगे।
  • एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स के नेतृत्व में यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (UKCSG-25) की भागीदारी, जिसमें नॉर्वे एवं जापान की परिसंपत्तियां भी शामिल हैं
  • भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के वाहक युद्ध समूह द्वारा किया जाएगा जिसमें अन्य सतह, उप-सतह और वायु लड़ाकू विमान शामिल हुए।
  • इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2004 से किया जा रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indiannavy.gov.in/content/exercise-konkan-2025-commences-western-seaboard

https://indianexpress.com/article/cities/pune/exercise-konkan-2025-indian-and-uk-carrier-strike-groups-engage-in-tactical-air-warfare-and-beyond-visual-range-air-combat-drills-10297932