प्रश्न – अभ्यास एकुवेरिन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास है
- 2 – 15 दिसंबर, 2025 के मध्य इस अभ्यास का 14वां संस्करण तिरुवनंतपुरम,केरल में आयोजित किया जा रहा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 – 15 दिसंबर, 2025 के मध्य भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वां संस्करण तिरुवनंतपुरम,केरल में आयोजित किया जा रहा है
- इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की 45 कर्मियों वाली एक बटालियन द्वारा किया गया
- जबकि मालदीव सेना का प्रतिनिधित्व मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा किया गया
- इस अभ्यास का उद्देश्य जंगल, अर्ध-शहरी और तटीय इलाकों में उग्रवाद-रोधी और आतंकवाद-रोधी अभियानों में अंतर-संचालन और परिचालन तालमेल को बढ़ाना है।
- इसमें दोनों पक्षों के सैनिक भाग लेंगे और क्षेत्र में साझा सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की अपनी क्षमता को मज़बूत करने के लिए बेहतर अभ्यास, सामरिक अभ्यास और संयुक्त परिचालन योजना साझा करेंगे।
- धिवेही में “एकुवेरिन” का अर्थ “मित्र” होता है, जो दोनों देशों के बीच मित्रता, आपसी विश्वास और सैन्य सहयोग के गहरे बंधनों को दर्शाता है।
- इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2009 से किया जा रहा है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2197720®=3&lang=1